सुबह से शाम तक गुल रही बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

मेंटेनेंस के नाम पर काटी जा रही शहर में घंटों बिजली कोइरपुरवा में जला ट्रांसफॉर्मर, हजारों की आबादी अंधेरे में बक्सर : गुरुवार को स्टेशन फीडर के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली रुला दी. सुबह दस बजे से ही गुल रही बिजली संध्या पांच बजे तक भी नहीं आयी. करीब आठ घंटे तक बिजली गुल […]
विज्ञापन
मेंटेनेंस के नाम पर काटी जा रही शहर में घंटों बिजली
कोइरपुरवा में जला ट्रांसफॉर्मर, हजारों की आबादी अंधेरे में
बक्सर : गुरुवार को स्टेशन फीडर के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली रुला दी. सुबह दस बजे से ही गुल रही बिजली संध्या पांच बजे तक भी नहीं आयी. करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही. लोग गरमी से परेशान रहे. हाथों में पंखा लेकर शरीर को हवा देते रहे. सबसे ज्यादा परेशानी तो बच्चों और बुजुर्गो को हुई.
गरमी से बेहाल लोगों ने जैसे-तैसे दिन को काटा, लेकिन शाम में भी बिजली ने धोखा दे दिया. शाम तक बिजली गुल रही. इस दौरान व्यावसायिक दुकानदारों को काफी परेशानी हुई. शैक्षणिक संस्थानों में भी व्यवस्थापक परेशान रहे. जिन जगहों पर बिजली पर आधारित व्यवसाय है, उन्हें ज्यादा परेशान रहना पड़ा. इन जगहों पर जेनेरेटर चलाकर काम करना पड़ा. लोहे के ग्रिल दुकानदार और कंप्यूटर संस्थान चलानेवाले शैक्षणिक संस्थानों ने बताया कि बिजली नहीं रहने पर कई लीटर डीजल का उपयोग कर जेनेरेटर चलना पड़ा. बहरहाल, आम से खास लोगों तक सभी बिजली नहीं रहने पर परेशान रहें.
यहां से हुई परेशानी : सूत्रों के अनुसार स्टेशन फीडर में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जिसके तहत समाहरणालय रोड में काम हो रहा है. गुरुवार को पूरे दिन काम चला. ऐसे में विभाग को स्टेशन फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी. ऐसे में पूरे दिन बिजली गुल रही और लोग परेशान रहे.
स्टेशन फीडर से गजाधर गंज, मुसाफिर गंज, खलासी मुहल्ला, कोईरपुरवा, आंबेडकर चौक समेत अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति की जाती है. इन जगहों के लोगों को पूरे दिन परेशानी रही. लोगों ने कहा कि अक्सर मेंटेनेंस के नाम पर घंटों विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिसके कारण लोग परेशान रहते हैं. विभाग के मेंटेनेंस का समय घटना चाहिए.
ट्रांसफॉर्मर जलने से बढ़ी परेशानी : कोईरपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह 200 केवीए का लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया. इसके कारण लगभग दो हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रहने को विवश हो गयी. सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा. मोटर बंद रहा. लोग पेयजल के लिए चापाकल पर निर्भर रहें. घर में लगे इंवर्टर भी डिस-चार्ज हो गये. ऐसे में लोग हाथ से बेना डोला कर दिन गुजारे. विभागीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने की बात बतायी गयी. इस दौरान लोग पेयजल के लिए काफी परेशान दिखे. वहीं, दूसरी तरफ गरमी से बेहाल हैं.
क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता
कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण स्टेशन फीडर बंद रहा. वहीं, कोईरपुरवा में शुक्रवार को जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










