सुमो का किया पुतला दहन

बक्सर : पटना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता समागम में बक्सर के सांसद को मंच पर जगह नहीं मिलने से स्थानीय लोगों ने बुधवार को बैठक की तथा सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय नारायण उपाध्याय ने की. वक्ताओं ने कहा कि अश्विनी चौबे सांसद ही नहीं ब्राहण समाज के नायक […]
बक्सर : पटना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता समागम में बक्सर के सांसद को मंच पर जगह नहीं मिलने से स्थानीय लोगों ने बुधवार को बैठक की तथा सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय नारायण उपाध्याय ने की. वक्ताओं ने कहा कि अश्विनी चौबे सांसद ही नहीं ब्राहण समाज के नायक भी हैं, जो 15 लाख जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं.
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेक्षा किये जाने से बुद्धिजीवी समाज, युवा वर्ग तथा ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर सत्येंद्र तिवारी, दीपक उपाध्याय, कृष्ण कुमार, मोहित उपाध्याय, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










