लालू व नीतीश मिल कर ठग रहे बिहार को : चिराग

Published at :12 Apr 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
लालू व नीतीश मिल कर ठग रहे बिहार को : चिराग

लोजपा सांसद ने बिहार के हालात को लेकर लालू-नीतीश को जम कर कोसा बक्सर : लालू व नीतीश की सरकार बिहार को लूटने का कार्य किया है. अब छह पार्टियों का विलय कर गंठबंधन हो रहा है. इस गंठबंधन में घोटाला करनेवाले ही नेता हैं. उक्त बातें जमुई के सांसद चिराग पासवान ने दहिवर में […]

विज्ञापन
लोजपा सांसद ने बिहार के हालात को लेकर लालू-नीतीश को जम कर कोसा
बक्सर : लालू व नीतीश की सरकार बिहार को लूटने का कार्य किया है. अब छह पार्टियों का विलय कर गंठबंधन हो रहा है. इस गंठबंधन में घोटाला करनेवाले ही नेता हैं. उक्त बातें जमुई के सांसद चिराग पासवान ने दहिवर में आयोजित सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि राज्य व देश की हालत देखने के लिए मुंबई से बिहार आया.
मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और आप लोगों के सहयोग से जमुई का सांसद हूं.लालू जी लोकसभा चुनाव में गंठबंधन को लठबंधन कहते थे, लेकिन अब गंठबंधन क्यों कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारों को रोजगार चाहिए. नीतीश रोजगार नहीं देते हैं, बल्कि छात्रों व नवयुवकों पर लाठी चलवाते हैं. बिहार की जनता आगामी विधानसभा में इसका जवाब देगी. नीतीश व लालू ने बिहार में आपस में भाइयों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया है. उन्होंने क्षेत्र के नौजवानों को आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि वर्तमान सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अच्छा मौका है.
इसके पूर्व सांसद ने दहिवर गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. मुखिया निर्भय कुमार निराला ने चिराग पासवान समेत अन्य मंचासीन नेताओं को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष जानकी साहनी ने माला पहना कर तथा पार्टी की ओर से तलवार और पगड़ी भेंट की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जानकी साहनी ने की. मौके पर डॉ सत्यानंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, गुप्तेश्वर राय, श्रवण कुमार, विवेक कुमार, पूर्व मुखिया फुलमतिया देवी समेत हजारों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन