टकरा रही थीं लहरें, कांप रहा था दिल

तटबंध पर पानी के बढ़ रहे दबाव से रतजगा कर रहे लोग तटबंध में हो रहे रिसाव को बंद करने में जुटा प्रशासन बक्सर: बक्सर-कोईलवर तटबंध पर बुधवार को तेज हवाओं के साथ जब गंगा की लहरें टकरा रही थीं तो उमरपुर के लोगों का दिल कांप रहा था. पूरा गांव तटबंध को लेकर दहशत […]
तटबंध पर पानी के बढ़ रहे दबाव से रतजगा कर रहे लोग
तटबंध में हो रहे रिसाव को बंद करने में जुटा प्रशासन
बक्सर: बक्सर-कोईलवर तटबंध पर बुधवार को तेज हवाओं के साथ जब गंगा की लहरें टकरा रही थीं तो उमरपुर के लोगों का दिल कांप रहा था. पूरा गांव तटबंध को लेकर दहशत में है. पता नहीं गंगा का उफान कब तटबंध को बहा ले जाये. प्राकृतिक विपदा को लेकर सदर प्रखंड के ढ़ाई सौ घरों की आबादीवाले उमरपुर के लोगों का जीवन संकट में फंसा हुआ है. गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर चुका है. आने जाने का साधन एक मात्र नाव बच गया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें नाव मुहैया नहीं कराया गया. गंगा के जल स्तर में पहली बार जब वृद्धि हुई थी उस वक्त से ही उमरपुर के समीप बक्सर कोईलवर तटबंध में दरार पड़ गया था. दरार को भरने के लिए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण के अधिकारी लगे हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि जिस तेजी से तटबंध को बचाने का काम हो रहा था. उस तेजी से कटाव में डाले जा रहे मिट्टी के बोरे धंसते जा रहे थे. वर्तमान में स्थिति यह है कि जल स्तर में वृद्धि के बाद मिट्टी के बोरे और पानी के बीज महज एक फीट का फासला रह गया है. पानी और तटबंध के बीच का यह फासला उमरपुर के लोगों को भय और दहशत से भर दिया है. उमरपुर गांव के समीप लगभग ढ़ाई सौ मीटर तटबंध की स्थिति काफी भयावह बनी हुई है. तटबंध पर मिट्टी के जगह सिर्फ मिट्टी भरे बोरे नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दूसरी बार गंगा का जल स्तर उफान पर था तो प्रशासन की ओर से दरारों को मिट्टी के बारे डाल कर भरा गया था. तीसरी बार जब गंगा के जल स्तर में वृद्धि हुआ तो उमरपुर के समीप तटबंध से रिसाव होना शुरू हो गया, जिससे बंद करने के लिए काम चल रहा है. उमरपुर के ग्रामीण विनोद यादव का कहना है कि तटबंध की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. गंगा की तबाही की आशंका से गांव के लोग दहशत में रतजगा कर रहे हैं. ग्रामीण राम किशुन यादव का कहना है कि जिस ढंग से पानी का दबाव तटबंध पर बना हुआ है. यदि यही स्थिति रही तो उमरपुर के ढ़ाई सौ आबादी पर खतरा उत्पन्न हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










