पटना में डीएम ने की जनगणना की शुरुआत, 31 मई तक घर-घर होगा सर्वे

Bihar Census 2027: पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने जनगणना की शुरुआत की. आज से 31 मई तक अधिकारी घर-घर पहुंचेंगे और सर्वे करेंगे. सर्वे के दौरान डीएम ने जनगणना को बेहद खास बताया. अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे.
Bihar Census 2027: देश में जनगणना का काम तेजी से किया जा रहा है. इस बीच बिहार की बात करें तो, आज से घर-घर सर्वे की शुरुआत हो गई है. पटना में डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने जनगणना की औपचारिक तौर पर शुरुआत की. डीएम शनिवार को दानापुर के रामजीचक (दीघा) पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वे किया. पहले फेज में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा.
पटना के डीएम ने क्या कहा?
इन दौरान जिला स्तरीय समारोह का जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने उद्घाटन किया. उन्होंने जनगणना के महत्व पर जोर डालते हुए कहा कि यह प्रक्रिया देश की विकास योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है. कार्यक्रम में डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर , एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय, बीडीओ आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
सिवान में भी जनगणना का काम शुरू
जानकारी के मुताबिक, सभी अधिकारियों ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समन्वय और सतर्कता पर जोर दिया. यह पहला फेज घर-घर जाकर मकानों का डिटेल जुटाने पर केंद्रित रहेगा, जिसके बाद आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी. पटना के अलावा सिवान जिले में भी जनगणना की शुरुआत डीएम ने की. पूरे बिहार में 31 मई तक जनगणना का काम चलेगा.
डीएम ने लोगों से की ये अपील
सिवान जिले में डीएम ने लोगों से अपील की कि गणना कार्य के दौरान प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि सर्वेक्षण पूरी तरह सफल हो सके. डीएम ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सभी मकानों का सूचीकरण किया जाएगा और हर घर पर निर्धारित कोड और संख्या अंकित की जाएगी. इसके लिए प्रशिक्षित प्रगणकों की टीम गठित की गई है, जो निर्धारित समयावधि में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेगी.
(पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट)
Also Read: CM सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली, बड़े नेताओं से मिलेंगे, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










