बढ़ाएं व्यावसायिक गैस कनेक्शन

* बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देशबक्सर : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें रसोई गैस व एफसीआइ के खाद्यान्न उठाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डुमरांव अनुमंडल के एफसीआइ के ट्रांसपोर्टरों के बैठक […]
* बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश
बक्सर : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें रसोई गैस व एफसीआइ के खाद्यान्न उठाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डुमरांव अनुमंडल के एफसीआइ के ट्रांसपोर्टरों के बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी
टास्क फोर्स की बैठक में सभी गैस एजेंसियों को व्यावसायिक गैस कनेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी गैस एजेंसियों को व्यवसायिक उपभोक्ताओं की सूची व उनके द्वारा उठाये गये व्यावसायिक गैस की विवरणी दो दिनों के भीतर डुमरांव व सदर अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
जिलाधिकारी ने बैठक में ग्रामीण व शहरी गैस वितरण का स्थान व तिथि का रोस्टर तैयार कर अनुमंडल कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है. आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक को एफसीआइ से खाद्यान्न का उठाव कर मार्च-अप्रैल का खाद्यान्न शीघ्र जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के बीच वितरण कराने का निर्देश दिया.
एफसीआइ के प्रतिनिधियों का पिछले एक वर्ष से बैठक में उपस्थित नहीं होने के मामले को गंभीरता से लिया गया. एफसीआइ के खिलाफ सरकार को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया. डुमरांव व सदर के एसडीओ को सीएमआर का चावल एफसीआइ से प्राप्त कराने की व्यक्तिगत जिम्मेवारी दी गयी. सीएमआर चावल की समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










