लूट गयी जमा पूंजी. फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : प्रखंड के अमसारी गांव स्थित नोखपुर मौजा में अपराह्न् करीब बारह बजे बिजली के तार से निकली चिनगारी ने करीब तीन लाख रुपये के गेहूं की फसल को जल कर राख कर दी. घटना की सूचना गांववालों ने फायर ब्रिगेड सहित अन्य अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने […]
विज्ञापन
डुमरांव : प्रखंड के अमसारी गांव स्थित नोखपुर मौजा में अपराह्न् करीब बारह बजे बिजली के तार से निकली चिनगारी ने करीब तीन लाख रुपये के गेहूं की फसल को जल कर राख कर दी. घटना की सूचना गांववालों ने फायर ब्रिगेड सहित अन्य अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी.
बताया जाता है कि अमसारी गांव के किसान सिद्धनाथ सिंह के खेत में लगे करीब पांच बीघे के गेहूं व केदार सिंह के खेत में लगे करीब दो बीघे के गेहूं की फसल तथा 15 कट्टा में रणधीर सिंह के खेत में लगी गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से जल कर राख हो गयी. पछुआ हवा के तेज होने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पायी.
इस अगलगी में करीब तीन लाख रुपये के गेहूं की फसल इन तीनों किसानों की जली है. घटना को लेकर सीओ अमरेंद्र कुमार, बीडीओ जनार्दन तिवारी व थानाध्यक्ष राघव दयाल ने घटना पर पहुंच जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










