गृहरक्षकों ने लंबित मांगों के लिए किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

गृहरक्षा स्वयंसेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और फिर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. गृहरक्षकों का कहना है कि उनसे सरकार समझौता करती है, लेकिन कोई लाभ नहीं देती. सरकार का यह रवैया दुखद है और गृहरक्षक तेरह अप्रैल को विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होंगे. बक्सर : बिहार […]
विज्ञापन
गृहरक्षा स्वयंसेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और फिर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. गृहरक्षकों का कहना है कि उनसे सरकार समझौता करती है, लेकिन कोई लाभ नहीं देती. सरकार का यह रवैया दुखद है और गृहरक्षक तेरह अप्रैल को विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होंगे.
बक्सर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जवानों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन और धरना दिया. वहीं, धरना के दौरान 13 अप्रैल को विधानसभा का घेराव करने का भी निर्णय लिया.
गृहरक्षकों ने कहा कि सरकार के साथ कई बार समझौता हुआ, लेकिन अब तक कोई सार्थक प्रयास सरकार की ओर से नहीं किया गया और न ही समझौते को लागू किया गया. सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति दुखद है. मंत्री परिषद की बैठक में भी गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ा कर 60 वर्ष करने, दैनिक भत्ता तीन सौ रुपये से बढ़ा कर चार सौ रुपये करने, यात्रा भत्ता बीस से बढ़ा कर पचास रुपये करने तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात तीन लाख रुपये की राशि एक मुश्त देने की मांग की स्वीकृति हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन मांगों पर कोई कार्य नहीं किया, जिसके कारण गृहरक्षकों में असंतोष व्याप्त है.
समाहरणालय के समक्ष धरना देते हुए गृहरक्षकों ने घोषणा की कि अगर समाधान नहीं निकला, तो 13 अप्रैल को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. साथ ही धरनास्थल से ही आंदोलन की शुरुआत की जायेगी. धरना में संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह, सचिव राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, बृज बिहारी शर्मा, ददन पांडेय, राम दुलार सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










