देश में प्रति वर्ष 20 लाख लोग मरते हैं फूड प्वाइजनिंग से

Published at :09 Apr 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
देश में प्रति वर्ष 20 लाख लोग मरते हैं फूड प्वाइजनिंग से

बक्सर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता अभियान आइएमए के सहयोग से रेडक्रॉस भवन में किया गया, जिसका उद्घाटन जिले के उपविकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने किया. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2015 में खाद्य सुरक्षा का नारा दिया गया है और […]

विज्ञापन
बक्सर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता अभियान आइएमए के सहयोग से रेडक्रॉस भवन में किया गया, जिसका उद्घाटन जिले के उपविकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने किया.
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2015 में खाद्य सुरक्षा का नारा दिया गया है और चिंता जतायी गयी है कि प्रत्येक वर्ष फूड प्वाइजनिंग से देश में 20 लाख लोग मरते हैं, या पीड़ित होते हैं. समाज में जब तक इसके प्रति जागरूकता नहीं फैलायी जायेगी एवं स्वच्छ भोजन लोगों को नहीं मिलेगा, तब तक घटनाएं बढ़ते रहेंगी. डीडीसी मोबिन अली अंसारी ने कहा कि भोजन में गड़बड़ियां नहीं होनी चाहिए, उसी से फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोग होते हैं. आत्मा के परियोजना निदेशक रणवीर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए लोगों के बीच जागरूकता का होना जरूरी है.
संगोष्ठी में डब्लूएचओ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आरके सिंह, पेंशनर समाज के गणोश उपाध्याय, समाजसेवी डॉ सीएम सिंह, आइएमए के सचिव डॉ बीके सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ तनवीर फरीदी, डॉ आरके गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार रखे. अतिथियों का स्वागत सोसाइटी के सचिव दिनेश कुमार जायसवाल ने किया. कार्यक्रम में नगर पर्षद उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, वार्ड पार्षद नेमतुल्लाह फरीदी, डॉ शैलेश राय, डॉ आरबी सिंह, डॉ अनिल सिंह, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन