हथियार का भय दिखा लूटी बाइक

Published at :08 Apr 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार का भय दिखा लूटी बाइक

रिश्तेदार को छोड़ने के बाद उतड़ी आ रहा बाइक सवार राजपुर : थाना क्षेत्र के ईसापुर-परसथुआं मुख्य पथ स्थित मंगरांव पुल के पास लुटेरों ने युवक को हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट ली. बाइक मालिक मुस्ताक अंसारी ने बताया कि सोमवार को उसके छोटे भाई की शादी थी, जिसमें अपने रिश्तेदार को खीरी […]

विज्ञापन
रिश्तेदार को छोड़ने के बाद उतड़ी आ रहा बाइक सवार
राजपुर : थाना क्षेत्र के ईसापुर-परसथुआं मुख्य पथ स्थित मंगरांव पुल के पास लुटेरों ने युवक को हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट ली. बाइक मालिक मुस्ताक अंसारी ने बताया कि सोमवार को उसके छोटे भाई की शादी थी, जिसमें अपने रिश्तेदार को खीरी छोड़ने के लिए मामा डॉ इबरार अंसारी को बाइक दी थी.
खीरी गांव से उतड़ी गांव आ रहे थे. इसी बीच मंगरांव पुल के पास नागपुर रजवाहा पर पहले से घात लगा कर बैठे हथियारबंद तीन अपराधियों ने मंगलवार की सुबह 4:30 बजे बाइक छीन ली और रोहतास जिले की तरफ भाग गय़े तभी सुबह दौड़ने के लिए आये छात्रों को इन्होंने अपनी आपबीती सुनायी, तब तक अपराधी भाग चुके थ़े
घटना के बाद बाइक के मालिक मुस्ताक अंसारी द्वारा राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ विदित हो कि इससे पहले भी इस पथ पर संगरांव ऊंची पुलिया, संगरांव स्थित रामपुर रजवाहा की पुलिया पर मोटरसाइकिल लूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन आज तक पुलिस द्वारा किसी भी अपराधी को नहीं पकड़ा गया है़ इससे लोगों में आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन