करेंट लगने बालक की मौत

Published at :08 Apr 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने बालक की मौत

बक्सर/राजुपर : राजपुर गांव में करेंट लगने से छोटू त्रिगुण की मौत हो गयी. इसके बाद मंगलवार को शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव में सोमवार की शाम बालक की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. खिरी गांव स्थित […]

विज्ञापन
बक्सर/राजुपर : राजपुर गांव में करेंट लगने से छोटू त्रिगुण की मौत हो गयी. इसके बाद मंगलवार को शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव में सोमवार की शाम बालक की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी.
खिरी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप एक खेल मैदान में गांव के अक्षयवर त्रिगुण का पुत्र खेल रहा था. तभी एलटी तार टूट कर गिर गया, जिससे बालक की मौत हो गयी. आनन-फानन में लोगों ने सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन