जिगना हत्याकांड माले ने की जांच

बक्सर : माले नेताओं ने जिगना हत्याकांड की जांच की और जांच में पाया कि समा राम और छट्ठू राम के बीच तीन डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा है. इस विवाद को निबटाने के लिए थानाप्रभारी द्वारा चार फुट रास्ता छोड़ कर पिलर भी गड़वाया गया था. माले नेताओं के दल ने ग्रामीणों से […]
बक्सर : माले नेताओं ने जिगना हत्याकांड की जांच की और जांच में पाया कि समा राम और छट्ठू राम के बीच तीन डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा है. इस विवाद को निबटाने के लिए थानाप्रभारी द्वारा चार फुट रास्ता छोड़ कर पिलर भी गड़वाया गया था.
माले नेताओं के दल ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पाया कि पिलर को उखाड़ कर नींव खोदने वाले लोगों पर विरोध स्वरूप हमला किया गया. अक्षय लाल ने कुदाल से हमला कर दिया, जबकि ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की. जांच दल में जिला कमेटी के सदस्य जग नारायण शर्मा, रामदेव सिंह, जितेंद्र राम सहित अन्य नेता शामिल थे. जांच दल ने दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है. जांच टीम के लोगों ने सिकरौल पुलिस पर बेगुनाह लोगों को फंसाने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










