मारपीट कर फायरिंग करनेवाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :05 Apr 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर फायरिंग करनेवाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट के तीन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि तीनों अभियुक्तों ने नगर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक मुहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र विजय कुमार के साथ मारपीट की थी. दहशत फैलाने के लिए अभियुक्तों ने हवाई फायरिंग भी की. […]

विज्ञापन
बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट के तीन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि तीनों अभियुक्तों ने नगर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक मुहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र विजय कुमार के साथ मारपीट की थी. दहशत फैलाने के लिए अभियुक्तों ने हवाई फायरिंग भी की. यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है.
इस मामले की जानकारी विजय कुमार ने पुलिस को दी, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें खलासी मुहल्ले के बिरजू राम, कुम्हार टोली का माता प्रजापति एवं जुलफजल रोड का सद्दाम खां शामिल हैं. वहीं, जिस हथियार से फायरिंग हुआ है, वह पुलिस को नहीं मिल पाया है. थाना प्रभारी राज बिंदु प्रसाद ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन