सिमरी पीएचसी में बीएएमएस डॉक्टर ने फिर किया पांच लोगों का बंध्याकरण

Published at :03 Apr 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरी पीएचसी में बीएएमएस डॉक्टर ने फिर किया पांच लोगों का बंध्याकरण

बक्सर/सिमरी : सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण/नसबंदी बीएएमएस चिकित्सक द्वारा किये जाने का कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है. टारगेट पूरा करने के चक्कर में ऑपरेशन लगातार हो रहे हैं. गुरुवार को भी सिमरी पीएचसी में पांच महिलाओं का बंध्याकरण किया गया और फिर बीएएमएस चिकित्सक रामेश्वर मिश्र द्वारा ही किया गया. […]

विज्ञापन
बक्सर/सिमरी : सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण/नसबंदी बीएएमएस चिकित्सक द्वारा किये जाने का कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है. टारगेट पूरा करने के चक्कर में ऑपरेशन लगातार हो रहे हैं. गुरुवार को भी सिमरी पीएचसी में पांच महिलाओं का बंध्याकरण किया गया और फिर बीएएमएस चिकित्सक रामेश्वर मिश्र द्वारा ही किया गया.
क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि प्रशिक्षित चिकित्सक के रहते यह कार्य बीएएमएस चिकित्सक द्वारा ही क्यो कराया जा रहा है, जिससे गरीब-गुरबों के लोगों की जान खतरे में रहती है. लोगों का कहना है कि बाहर से ओटी में ताला बंद कर भी अंदर ऑपरेशन किये जा रहे हैं, ताकि लोगों को पता न चल सके. गुरुवार को बंध्याकरण करानेवाली महिला कविता देवी, जो सिमरी की ही रहनेवाली हैं ने फिर बताया कि मेरा ऑपरेशन बीएएमएस चिकित्सक रामेश्वर मिश्र ने ही किया है. वहीं, सिमरी के बड़का गांव सबलपट्टी निवासी मुन्नी देवी ने भी डॉ रामेश्वर मिश्र द्वारा ऑपरेशन किये जाने की बात कही.
क्या कहते हैं प्रभारी डीएम
प्रभारी डीएम व जिले के एडीएम अजय कुमार ने बताया कि सिमरी पीएचसी में अगर बीएएमएस डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं, तो यह गंभीर मामला है और इससे गरीबों की जान को खतरा हो सकता है. इस मामले की गहराई से जांच करायी जायेगी और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी, ताकि गांव के लोगों को बेहतर चिकित्सा मिल सके.
क्या कहते हैं प्रभारी सीएस
नवनियुक्त प्रभारी सिविल सजर्नडॉ राम नारायण राम ने बताया कि अभी नया कार्य भार मिला है और खुद सिमरी पीएचसी में जाकर मामले की जांच करेंगे और ग्रामीणों से पूछताछ कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन