महापंचायत में कटरा तोड़े जाने का किया गया विरोध, आंदोलनकारियों ने दिया विकल्प

Published at :03 Apr 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
महापंचायत में कटरा तोड़े जाने का किया गया विरोध, आंदोलनकारियों ने दिया विकल्प

बक्सर : डायवर्सन को लेकर कटरों को तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार को ज्योति प्रकाश चौक स्थित सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरे दिन बंद रखी और डायवर्सन का निर्माण डीएवी के बाउंड्री से होकर कटरों के बाद से कराने का विकल्प भी प्रशासन को मंच के माध्यम से दिया. साथ ही जेल पइन […]

विज्ञापन
बक्सर : डायवर्सन को लेकर कटरों को तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार को ज्योति प्रकाश चौक स्थित सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरे दिन बंद रखी और डायवर्सन का निर्माण डीएवी के बाउंड्री से होकर कटरों के बाद से कराने का विकल्प भी प्रशासन को मंच के माध्यम से दिया.
साथ ही जेल पइन होते हुए समाहरणालय के पीछे बने पुल को डायवर्सन के रूप में इस्तेमाल की बात कही. इस विकल्प का निर्णय बक्सर की आवाज संस्था के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत में हुई. महापंचायत में सभी दुकानदार, वार्ड पार्षद और छात्र नेता मौजूद थे. महापंचायत में पूर्ण स्वराज की मांग हुई, जिसके तहत योजनाओं का चयन तथा सामाजिक अंकेक्षण वार्डो में खुली सभाओं में करने का प्रस्ताव पारित किया गया. महापंचायत में कुल छह प्रस्ताव पारित हुए.
वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत के फैसलों को जिला प्रशासन अमल में लाये, अन्यथा पूर्ण स्वराज की मांग और कटरों को तोड़े जाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर संस्था के समन्वयक राम नारायण, एसएफआइ के छात्र नेता विमल सिंह, सौरभ तिवारी, जय प्रकाश कुशवाहा, राहुल सिंह, अजय सिंह, राजद के शेषनाथ सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन