गिरिराज सिंह का बयान बौखलाहट वाला : अनिल

बक्सर/सिमरी : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अनिल कुमार त्रिवेदी ने भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर गोरी चमड़ी को लेकर दिये गये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसा बयान कोई ओछी राजनीति करनेवाला ही दे सकता है. उन्होंने कहा कि सोनिया […]
बक्सर/सिमरी : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अनिल कुमार त्रिवेदी ने भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर गोरी चमड़ी को लेकर दिये गये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसा बयान कोई ओछी राजनीति करनेवाला ही दे सकता है.
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें भाजपा जैसी पार्टी पर ऊंगली उठानी चाहिए. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान बौखलाहट में दिया गया बयान है और अखबार की सुर्खियों में जगह लेने के लिए ऐसा कुकृत्य उन्होंने किया है.दूसरी तरफ बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने गिरिराज सिंह के बयान को ओछी टिप्पणी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बरखास्त करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि उट-पटांग बयानों से गिरिराज सिंह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. वहीं, इंटक के जिला सचिव राकेश तिवारी ने गिरिराज सिंह के बयान को मानसिक दिवालियापन में दिया गया बयान बताया है और अविलंब अपने बयान को लेकर देश से क्षमा मांगने की बात कही है. सिमरी प्रतिनिधि के अनुसार गिरिराज सिंह द्वारा दिये गये आपत्तिजनक बयान पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जनार्दन पांडेय व उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने संयुक्त रूप से आपत्ति व्यक्त की है. इन लोगों ने कहा कि मंत्री जी हमेशा विवादित बयान देते हैं, यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंत्री मंडल से बरखास्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










