वित्तीय वर्ष के लिए डीएम ने तय किया लक्ष्य

Published at :02 Apr 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के लिए डीएम ने तय किया लक्ष्य

बक्सर : सभी शाखा प्रभारियों की एक बैठक समाहरणालय कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2015-16 के लिए कार्य योजना निर्धारित की गयी और सभी अधिकारियों को एक वर्ष का लक्ष्य तय किया गया. साथ ही तीन-तीन माह तक टारगेट बना कर काम करने का लक्ष्य भी अधिकारियों को दिया गया. जिलाधिकारी रमण कुमार ने […]

विज्ञापन
बक्सर : सभी शाखा प्रभारियों की एक बैठक समाहरणालय कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2015-16 के लिए कार्य योजना निर्धारित की गयी और सभी अधिकारियों को एक वर्ष का लक्ष्य तय किया गया. साथ ही तीन-तीन माह तक टारगेट बना कर काम करने का लक्ष्य भी अधिकारियों को दिया गया. जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही ससमय उन्हें सेवा देने को भी कहा गया. बैठक में जिन अधिकारियों ने अपना लक्ष्य पूरा न करके राशि सरेंडर किया है, उसे कारणपृच्छा भी की गयी है. भूमि सुधार उपसमाहर्ता बक्सर द्वारा बताया गया कि विकास के लिए सड़क, पानी, सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों पर परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम का निर्देश मिला है.
साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्यपालक अभियंता को भी निर्देशित किया गया है. डीएम ने सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने तथा एक-एक विद्यालय को गोद लेकर अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया.
अस्पतालों की व्यवस्था, परिवहन सेवा में सुधार और ओवरलोडिंग रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. प्रधानमंत्री योजनाओं को लेकर गंभीरता से पहल करने का आदेश अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दिया है. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी समेत सभी वरीय उपसमाहर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन