भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान महासभा का कन्वेंशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बक्सर जिले के हाजीपुर गांव में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में जिला कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन में पांच से बारह अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसमें पदयात्रा, ग्राम सभा, नुक्कड़ सभा, प्रचार जुलूस, विरोध मार्च, साइकिल मार्च आदि […]
विज्ञापन
बक्सर : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बक्सर जिले के हाजीपुर गांव में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में जिला कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन में पांच से बारह अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसमें पदयात्रा, ग्राम सभा, नुक्कड़ सभा, प्रचार जुलूस, विरोध मार्च, साइकिल मार्च आदि का कार्यक्रम रखा गया है. कन्वेंशन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय पार्षद अलख नारायण चौधरी ने की.
जबकि राज्य पार्षद रामदेव सिंह व वीरेंद्र यादव ने मुख्य रूप से संचालन किया. कन्वेंशन में नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से किसानों, मजदूरों, बटाईदारों को गुलामी की जंजीर में जकड़ना चाहती है और देशी-विदेशी कंपनियों के हवाले करना चाहती है. देश की जनता इसे बरदाश्त नहीं करेगी. कन्वेंशन में श्रीराम सिंह, दिनेश कुमार, दारोगा राम, जय कुमार चौधरी, राम योगी सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










