दहशत में हैं पुराना भोजपुर के व्यवसायी

डुमरांव : अनुमंडल क्षेत्र के पुराना भोजपुर में 26 अप्रैल को युवा स्वर्ण व्यवसायी सुजीत कुमार वर्मा उर्फ गुड्ड वर्मा की मौत के बाद आसपास के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. आलम यह है कि नगर के व्यवसायी इस घटना से काफी आहत हैं. व्यवसायी की मौत के दूसरे दिन भी पुराना भोजपुर बाजार […]
डुमरांव : अनुमंडल क्षेत्र के पुराना भोजपुर में 26 अप्रैल को युवा स्वर्ण व्यवसायी सुजीत कुमार वर्मा उर्फ गुड्ड वर्मा की मौत के बाद आसपास के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. आलम यह है कि नगर के व्यवसायी इस घटना से काफी आहत हैं.
व्यवसायी की मौत के दूसरे दिन भी पुराना भोजपुर बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा. शनिवार को व्यवसायी की मौत की खबर आते ही व्यवसायियों ने एनएच 84 को जाम कर विरोध जताया था. डीएसपी के आश्वासन पर पांच घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. व्यवसायियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं से अपराधियों के हौसला बढ़ता जा रहा है.
घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. थानाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रशासन अपराधियों को अपने शिकंजे में ले लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










