छात्रों को कमरों में बनाना पड़ता है खाना

* स्टेशन रोड स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर छात्रावास में नहीं है किचेन की व्यवस्था बक्सर : स्टेशन रोड स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर छात्रावास को विभाग ने लाखों रुपये लगा कर चकाचक रूप से निर्मित किया है. 28 कमरों से बने इसे छात्रावास में टाइल्स लगा हुआ है. नये कमरों के बनने के बाद […]
* स्टेशन रोड स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर छात्रावास में नहीं है किचेन की व्यवस्था
बक्सर : स्टेशन रोड स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर छात्रावास को विभाग ने लाखों रुपये लगा कर चकाचक रूप से निर्मित किया है. 28 कमरों से बने इसे छात्रावास में टाइल्स लगा हुआ है.
नये कमरों के बनने के बाद छात्रों ने सोचा कि अब मूलभूत समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा, परंतु विभाग की कुछ भूल के कारण छात्र नवनिर्मित छात्रावास में भी काफी परेशान है. बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं. छात्रावास में किचेन की व्यवस्था नहीं है.
* 28 कमरों में रहते हैं छात्र
छात्रावास में 28 कमरें हैं. प्रत्येक कमरे में करीब आठ छात्र रहते हैं. इन छात्रों के लिए खाना बनाने के लिए किचेन रूम की व्यवस्था नहीं है. इससे छात्रों को कमरों में जैसे –तैसे खाना बनाना पड़ता है. छात्र बताते हैं कि एक कमरे में ही सभी का खाना बनाना काफी कठिनाई भरा काम है.
यदि सभी कमरों में अलग से किचेन रूम रहता तो खाना बनाने में कोई समस्या नहीं रहता. एक ही कमरे में रहने और खाना बनाने से पढ़ाई काफी प्रभावित होती है. विभाग जब तक अलग से किचेन रूम नहीं बनाता तब तक समस्या बनी रहेगी. छात्रों ने विभागीय अधिकारियों से किचेन रूम बनाने की मांग की है.
* साइकिल स्टैंड भी नहीं
छात्रावास में 150 से अधिक छात्र निवास करते हैं. ऐसे में हर छात्र के पास कॉलेज या कोचिंग जाने के लिए साइकिल है. परंतु साइकिल खड़ा करने के लिए छात्रावास में कोई साइकिल स्टैंड नहीं है. ऐसे में छात्र अपनी साइकिल कमरों के बाहरी हिस्सा में खुले में रखते है. छात्रों ने बताया कि खुले में साइकिल रखने से बरसात के कारण साइकिल खराब हो रहा है. स्टैंड नहीं होने से साइकिल रखने में काफी परेशानी हो रही है.
* चोरी होने का बना है भय
छात्रावास के चहारदीवारी पर कटिले तार नहीं लगाये जाने से छात्रों को अपनी सामान की चोरी होने का भय बना रहता है. छात्रों ने बताया कि कई बार असामाजिक तत्व चहारदीवारी फांद कर छात्रावास में आ जाते है. ऐसे असामाजिक तत्वों से चोरी होने का भय बना हुआ है. चहारदीवारी पर कटिले तार लग जाने से चोरी होने के भय से बचा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










