पारचून व्यवसायी की मौत, हंगामा

बक्सर : चौसा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के कारण नगर के रामरेखा घाट के एक पारचून व्यवसायी की मौत हो गयी. मौत के बाद शव को उठाने में जीआरपी की बरती गयी लापरवाही के खिलाफ व्यवसायियों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित जीआरपी कार्यालय के समक्ष बुधवार को हंगामा मचाया. व्यवसायियों ने […]
बक्सर : चौसा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के कारण नगर के रामरेखा घाट के एक पारचून व्यवसायी की मौत हो गयी. मौत के बाद शव को उठाने में जीआरपी की बरती गयी लापरवाही के खिलाफ व्यवसायियों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित जीआरपी कार्यालय के समक्ष बुधवार को हंगामा मचाया.
व्यवसायियों ने बताया कि रामरेखा घाट के अवधेश कुमार गुप्ता का पुत्र पारचून व्यवसायी जिउत लाल उर्फ रविशंकर गुप्ता मंगलवार को पटना से मार्केटिंग कर सामान ट्रांसपोर्ट में बुक कर दिया था फिर ट्रेन पर सवार होकर बक्सर की ओर प्रस्थान किया. परिजनों ने बताया कि पटना से चलने के पहले जिउत ने दूरभाष पर परिजनों को यह खबर दी कि वह रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक घर लौट आयेगा, लेकिन दो बजे रात्रि तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.
अहले सुबह चौसा के समीप रेलवे ट्रैक पर उसके शव मिलने की खबर मिली. खबर पर परिजन वहां पहुंचे और उसकी शिनाख्त हुई. बुधवार की दोपहर तक ट्रैक से शव को नहीं उठाये जाने से नाराज रामरेखा घाट के पारचून दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर स्टेशन पहुंचे और जीआरपी के समक्ष हंगामा मचाया. लोगों का अनुमान है कि चौसा के समीप ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










