भूईंपरी करते पहुंचेंगे बाबा के दरबार

बक्सर : डुमरांव के नोनियापुरा निवासी संत लक्ष्मण प्रसाद ने बुधवार की शाम रामरेखा घाट से बाबा बरमेश्वर नाथ की नगरी पहुंचने के लिए गंगा जल के साथ भूईपरी करते हुए अपनी यात्रा की शुरूआत की. ब्रहमपुर स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ के प्रति आस्था और विश्वास का ही परिणाम है कि लक्ष्मण प्रसाद पिछले तीन […]
बक्सर : डुमरांव के नोनियापुरा निवासी संत लक्ष्मण प्रसाद ने बुधवार की शाम रामरेखा घाट से बाबा बरमेश्वर नाथ की नगरी पहुंचने के लिए गंगा जल के साथ भूईपरी करते हुए अपनी यात्रा की शुरूआत की. ब्रहमपुर स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ के प्रति आस्था और विश्वास का ही परिणाम है कि लक्ष्मण प्रसाद पिछले तीन वर्षो से जमीन पर लेट–लेट कर दूरी तय करते हैं. यह दूरी तय करने में उन्हें आठ दिनों का समय लगता है.
बाबा बरमेश्वर नाथ के प्रति भक्त की आस्था देखकर सड़क से आने जाने वाले लोगों का सिर भी श्रद्धा से झुक गया. लक्ष्मण प्रसाद कहते हैं कि पूरे परिवार की सुख–शांति और समृद्धि के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने का यह एक अलग तरीका है और इसी तरह हर वर्ष बाबा के दरबार में पहुंचते हैं और जलाभिषेक कर उनसे परिवार के लिए कामना करते हैं.
इनके साथ लालबाबू, सुरेन्द्र, छोटक, रमेश सहित अन्य लोग भी चल रहे हैं. सावन शुरू होने के साथ ही बाबा बरमेश्वर नाथ और बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए भक्तों का हुजूम कांवर और गेरूआ वस्त्र में सज–धज कर रवाना होना शुरू हो गया है. रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










