50 फीसदी बच्चों ने कहा ना

बक्सर : स्टेशन रोड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चों को विद्यालय के शिक्षक गोपाल जी, राम बाबू और शैल कुमारी मंगलवार को प्रार्थना के बाद मध्याह्न् भोजन खाने के लिए जागरूक किया था. इसके बावजूद 400 बच्चों में से 187 बच्चों ने मध्याह्न् भोजन करने से इनकार कर दिया. हालांकि सुबह बच्चों को समझाने […]
बक्सर : स्टेशन रोड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चों को विद्यालय के शिक्षक गोपाल जी, राम बाबू और शैल कुमारी मंगलवार को प्रार्थना के बाद मध्याह्न् भोजन खाने के लिए जागरूक किया था. इसके बावजूद 400 बच्चों में से 187 बच्चों ने मध्याह्न् भोजन करने से इनकार कर दिया.
हालांकि सुबह बच्चों को समझाने का इतना असर तो जरूर हुआ कि जहां सोमवार को यहां करीब 400 बच्चों में से 350 बच्चों ने मध्याह्न् भोजन करने से इनकार किया था. वहीं, मंगलवार को करीब 225 बच्चों ने मध्याह्न् भोजन किया. दरअसल बच्चों में छपरा वाली घटना के बाद मन में काफी डर समाया हुआ है. इसलिए बच्चे मध्याह्न् भोजन करने से इनकार कर रहे हैं. बच्चों द्वारा मध्याह्न् भोजन से इनकार करने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षक काफी चिंतित हैं.
मध्याह्न् भोजन खाने के प्रति बच्चों को विश्वास दिलाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों ने पहले ही मध्याह्न् भोजन बच्चों के सामने चखा, जिसके बाद बच्चों ने खाना शुरू किया. शिक्षकों ने बताया कि पहले दिन तो महज 10 प्रतिशत बच्चों ने ही भोजन किया था, जबकि दूसरे दिन करीब 50 प्रतिशत बच्चों ने भोजन किया.
विद्यालय के प्रभारी राम बाबू ने बताया कि बच्चों के मन में काफी डर समाया है. धीरे–धीरे सब ठीक हो जायेगा. अब पहले की अपेक्षा कुछ ज्याद संख्या में बच्चे मध्याह्न् भोजन कर रहे हैं.
* 50 प्रतिशत छात्रों ने मध्याह्न् भोजन करने से किया इनकार
* सोमवार को 400 बच्चों में से केवल 10 फीसदी ने किया था भोजन
* शिक्षकों के चखने के बाद बच्चों ने किया भोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










