केरल के राज्यपाल का स्वागत

नावानगर : केरल के राज्यपाल निखिल कुमार का भव्य स्वागत बनारस जाने के क्रम में एचएच 30 पर सोनवर्षा के समीप किया गया. ग्रामीणों एवं चहेतों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल के साथ पटना हाइकोर्ट के वकील दिलीप सिंह एवं अभय सिंह भी मौजूद थे. […]
नावानगर : केरल के राज्यपाल निखिल कुमार का भव्य स्वागत बनारस जाने के क्रम में एचएच 30 पर सोनवर्षा के समीप किया गया. ग्रामीणों एवं चहेतों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल के साथ पटना हाइकोर्ट के वकील दिलीप सिंह एवं अभय सिंह भी मौजूद थे.
ग्रामीणों ने बताया कि राज्यपाल हर वर्ष आषाढ़ माह के पूर्णिमा को बनारस गंगा घाट पर स्नान करने के लिए जाते हैं. स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व इतिहासकार कुमार विजय ने किया. राज्यपाल की सुरक्षा में डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी नूरूल हक, बीडीओ अजय सिंह, नावानगर थाना प्रभारी देवानंद शर्मा, सोनवर्षा थाना प्रभारी दीप करण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










