छज्जा गिरने से दर्जनों बराती घायल

Published at :08 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
छज्जा गिरने से दर्जनों बराती घायल

बरबीघा (शेखपुरा).शुक्रवार की रात बरात में गीत-संगीत एवं डीजे की धुन का कहर उस समय बरपा जिस समय बरात स्थानीय बाजार के सोनरवा देवी के नजदीक पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक निजी मकान का जर्जर छज्जा डीजे के आवाज से कांपने लगा तथा देखते ही देखते धराशायी हो गये, जिससे दर्जनों बाराती जख्मी हो […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा).शुक्रवार की रात बरात में गीत-संगीत एवं डीजे की धुन का कहर उस समय बरपा जिस समय बरात स्थानीय बाजार के सोनरवा देवी के नजदीक पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक निजी मकान का जर्जर छज्जा डीजे के आवाज से कांपने लगा तथा देखते ही देखते धराशायी हो गये, जिससे दर्जनों बाराती जख्मी हो गये. यह बारात विनोद प्रसाद तमोली के पुत्र सूरज कुमार के शादी के लिए निकली थी. रंग में भंग करने वाली यह घटना के बाद शादी समारोह का माहौल वीरान हो गया. बाजार वासियों ने भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार माथुर ने बताया कि बरबीघा क्षेत्र में दर्जनों जर्जर मकान है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है. उन्होंने नगर पंचायत से इस बारे में उचित कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन