पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक

Published at :08 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक

बरबीघा (शेखपुरा).हिंदी साहित्य के प्रकांड विद्वान सह बरबीघा एसकेआर. कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं हिसुआ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामजी सिंह का निधन 88 वर्ष की अवस्था में शनिवार को हृदय गति रूकने के कारण हो गया. यह खबर सुनते ही बरबीघा के शिक्षाविद्, गणमान्य जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित पूरे क्षेत्र में शोक की […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा).हिंदी साहित्य के प्रकांड विद्वान सह बरबीघा एसकेआर. कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं हिसुआ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामजी सिंह का निधन 88 वर्ष की अवस्था में शनिवार को हृदय गति रूकने के कारण हो गया. यह खबर सुनते ही बरबीघा के शिक्षाविद्, गणमान्य जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी. फैजाबाद स्थित उनके आवास पर अभिन्न मित्र डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रामविलास सिंह, डॉ. सुधीर मोहन शर्मा, डॉ. भावेश पांडेय, डॉ. वीरेंद्र पांडेय, सच्चितानंद पांडेय, डॉ. दामोदर वर्मा, डॉ. के. एम.पी. सिंह सहित दर्जनों विद्वानों ने दिवंगत डॉ. राम जी सिंह के आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर डॉ. रामजी सिंह के पुत्र रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार जी के आंखों को आंसू पोछे तथा धैर्य धारण करने की अपील कर डॉ. रामजी सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चार चांद लगाने का भी अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन