चलान जमा करने में देरी हुई, तो छात्रों ने किया बैंक में हंगामा

Published at :06 Dec 2014 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
चलान जमा करने में देरी हुई, तो छात्रों ने किया बैंक में हंगामा

डुमरांव : स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक में शुक्रवार को चलान जमा करने गये छात्रों ने जम कर हंगामा किया. हंगामे के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया. बताया जाता […]

विज्ञापन

डुमरांव : स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक में शुक्रवार को चलान जमा करने गये छात्रों ने जम कर हंगामा किया. हंगामे के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया.

बताया जाता है कि स्नातक पार्ट वन के फॉर्म भरने को लेकर चलान जमा करने के लिये छात्र सुबह नौ बजे से ही बैंक परिसर के मुख्य दरवाजे पर लाइन में खड़े हो गये थे, लेकिन बैंक शाखा 10:30 में खुला. इससे छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया. छात्रों का कहना था कि एक तो बैंक कर्मी लेट से शाखा पहुंचे और दूसरे में हमलोगों का काम छोड़ कर दूसरे कामों में व्यस्त हो गये.
जब हमलोग चलान जमा करने के लिए कहते थे, तो उलटा-पलटा बोला जा रहा था और हमलोगों की अनदेखी की जा रही थी. वहीं बैंक कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को हड़ताल होने के कारण आज काम का बोझ बढ़ गया है, जिसके कारण थोड़ी परेशानी हो रही थी. हमलोगों को सबसे पहले छात्रों का ही काम करना शुरू किया था, लेकिन अचानक ही छात्र आक्रोशित हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन