ePaper

शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

Updated at : 14 Dec 2019 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

बक्सर : बिहारमें बक्सरके डुमरांव में नया भोजपुर गांव में शुक्रवार की रात घर से शौच करने बाहर निकली एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. महिला अपने ननद के साथ बधार में गयी थी कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी शुरू कर […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहारमें बक्सरके डुमरांव में नया भोजपुर गांव में शुक्रवार की रात घर से शौच करने बाहर निकली एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. महिला अपने ननद के साथ बधार में गयी थी कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी. महिला के शोरगुल मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो युवक मौके से फरार हो गया.

मामला नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र का बताया जाता है. डरी-सहमी पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी परिवारवालों को दी. परिजनों ने शनिवार की सुबह स्थानीय थाने में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है कि नया भोजपुर के रहने वाली एक महिला शौच के लिए अपनी ननद के साथ बधार जा रही थी. इसी दौरान सुनसान जगह पर उसी गांव के श्रीनिवास चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी. आरोपित के खिलाफ महिला ने मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन