मुहर्रम पर्व को लेकर बक्सर में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बक्सर जिलाधिकारी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च

Muharram 2026: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बक्सर में जिला प्रशासन और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. डीएम और एसपी ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

बक्सर से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
Muharram 2026: बक्सर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया.

फ्लैग मार्च ज्योति चौक से शुरू होकर खलासी मुहल्ला, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, बड़ी मस्जिद होते हुए मॉडल थाना तक निकाला गया. इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

जिला में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. इसके तहत 128 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 31 गश्ती दल, दो जोनल दंडाधिकारी, दो क्यूआरटी टीम तथा 106 ताजिया जुलूसों के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है.

107 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे

प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 107 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें बक्सर अनुमंडल में 48 तथा डुमरांव अनुमंडल में 59 जुलूस शामिल हैं. 25 जून से ताजिया की मिट्टी लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि 26 जून को शहादत की रात एवं 27 जून को पहलाम का कार्यक्रम आयोजित होगा.

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा सभी जुलूसों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.

डीजे के प्रयोग पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जुलूस में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा भड़काऊ नारेबाजी, उत्तेजक गीतों एवं हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है. प्रशासन ने जुलूस आयोजकों से 10 से 25 जिम्मेदार व्यक्तियों का नाम, पता एवं आधार विवरण लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी अंडरटेकिंग लेने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है.

संवेदनशील स्थलों, कब्रिस्तानों एवं जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं. विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है.

साइबर थाना हुआ सक्रिय

सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक संदेशों की निगरानी के लिए साइबर थाना एवं साइबर सेनानी व्हाट्सएप समूहों को सक्रिय किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है.

Also Read: बक्सर में चौसा-मोहनिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बिहार ग्रामीण बैंक मैनेजर की मौत

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन