बक्सर में मेहरबान हुआ मौसम, बारिश से मिली राहत; किसानों के चेहरे खिले

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

बक्सर में बदला मौसम।

Rain In Buxar: बक्सर में गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं किसानों के धान के बिचड़ों को नमी मिलने से खेती को बड़ा फायदा हुआ, हालांकि शहर में जलजमाव की समस्या भी सामने आई.

विज्ञापन

बक्सर से आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट
Rain In Buxar:
बक्सर जिले में गुरुवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है. करीब 2:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. आधे घंटे की बारिश ने ही पूरे जिले का नजारा बदल दिया. शहरी क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति कायम हो गई. वहीं किसानों के खेतों के लिए संजीवनी के साबित हो रही है. किसानों के खेतों में डाले गए सुख रहे धान के बिचड़े को इस बारिश से काफी राहत मिली है. इस से खेतों में किसानों की नमी आ गई है. इसके साथ ही जिले के तापमान में भी कमी आ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था जो गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जिसे लगातार हो रही बारिश से और भी तापमान गिरने की संभावना बनी हुई है.

बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

तेज गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासी इस बारिश से काफी खुश नजर आए. बाजारों, चौराहों और घरों की छतों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे. तापमान में अचानक गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर खुशी देखी गई.

बक्सर में बारिश के बाद मौसम में हुआ बदलाव।

बारिश से किसानों को हुआ फायदा

बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है.धान के बिचड़े की बिजाई के बाद खेतों में नमी की कमी से किसान चिंतित थे. प्रतिदिन बोरिंग के माध्यम से सिंचाई करनी पड़ रही थी. इस बारिश ने उनके खेतों को संजीवनी दे दी है. खेतों में धान के बिचड़े को नया जीवन मिला है और डाले गए धान के बिचड़े को भरपूर नमी मिल गई है.

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के साथ हुई इस बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सड़कें धुल गईं और पेड़-पौधे भी बारिश में नहाकर हरे-भरे हो गए.कुल मिलाकर गुरुवार की यह बारिश जिले के लिए वरदान साबित हुई. एक तरफ आम लोगों को गर्मी से मुक्ति मिली, तो दूसरी तरफ किसान की फसल भी संवर गई.

Also Read: बक्सर में एक ही रात तीन घरों में 40 लाख की चोरी, स्प्रे कर परिवारों को सुलाया; जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन