ePaper

बक्सर में ऑनर किलिंग : अपराधियों संग पिता ने ही पुत्री को हत्या कर जलाया, ...जानें कैसे पिता तक पहुंची पुलिस?

Updated at : 10 Dec 2019 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
बक्सर में ऑनर किलिंग : अपराधियों संग पिता ने ही पुत्री को हत्या कर जलाया, ...जानें कैसे पिता तक पहुंची पुलिस?

बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव में युवती की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती की हत्या उसके परिवार वालों ने की है. पुलिस के मुताबिक, युवती रोहतास जिले के दिनारा की रहनेवाली है. बताया जाता है कि बक्सर के डुमरांव निवासी युवक से […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव में युवती की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती की हत्या उसके परिवार वालों ने की है. पुलिस के मुताबिक, युवती रोहतास जिले के दिनारा की रहनेवाली है.

बताया जाता है कि बक्सर के डुमरांव निवासी युवक से एक वर्ष पूर्व युवती रानी का विवाह हुआ था. विवाह के बाद रानी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. कुछ दिनों पूर्व ही वापस लौटी थी.इस बात को लेकर उसके पिता नाराज चल रहे थे. पिता ने कुछ अपराधियों के साथ मिलकर लोक लाज बचाने के लिए अपनी ही पुत्री को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनायी. इसके बाद घटना को अंजाम दे दिया.

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर अपनी पुत्री को लेकर दूसरे जगह लाने की बात कह कर उसे कुकुड़ा लाया, जहां पहले से अपराधी मौजूद थे. कुकुड़ा में बाइक रोकी और बधार में ले जाकर अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी और फिर उसके बाद उसे जला दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आराम से भागने में सफल रहे.

मालूम हो कि अधजली लाश मिलने के बाद पहचान करने के लिए पुलिस प्रयासरत थी. इसी बीच, दिनारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि उनके थाना क्षेत्र से मध्यमवर्गीय परिवार की नवविवाहित युवती गायब है. इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती की मां तथा उसके भाई को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि युवती के पिता उससे नाराज रहा करते थे. घटना के संबंध में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले का खुलासा कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन