मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, बक्सर में शांति समिति की बैठक में लोगों से की गई खास अपील
सांकेतिक तस्वीर
Buxar Muharram News : बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की.
डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट
Buxar Muharram News : मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए मंगलवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग की अगुवाई थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की. इस बैठक में इलाके के नेताओं (जनप्रतिनिधियों), समाजसेवियों और कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
आपसी भाईचारे से मनाएं पर्व
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रवि कुमार ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके.
अफवाहों से दूर रहने की अपील
थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की विशेष अपील की. बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर इमरान खान, उमेश प्रसाद, मुन्ना ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानिए झूठे केस का क्या था पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










