बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चली स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला समय

Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी

Bihar Police Exam 2026 : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बक्सर से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई. दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रेन का समय बदलकर दोपहर 2:30 बजे किया गया.

विज्ञापन

बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Bihar Police Exam 2026 :
दानापुर रेल मंडल के बक्सर स्टेशन पर बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी. भीड़ के दबाव को देखते हुए बक्सर से एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन के संचालन को पुनर्निर्धारित किया गया.

सुरक्षा के बीच खुली स्पेशल ट्रेन

यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे निर्धारित थी, जिसे रेलवे ने दोपहर 2:30 बजे परीक्षार्थियों को लेकर दानापुर के लिए रवाना किया. ट्रेन खुलने के दौरान प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त दिखी और हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही.

दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को मिला लाभ

रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई थी. दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने के लिए रेलवे ने उक्त ट्रेन को एक घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे दानापुर के लिए रवाना किया.

Also Read : बक्सर की ऐतिहासिक दरगाह के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 2.39 करोड़, तीर्थयात्रीयों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के अलावा सामान्य यात्रियों को भी आज कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है. रेलवे प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों में भी भीड़ की स्थिति बेकाबू नहीं हुई.

रेलकर्मी खुद कर रहे अभ्यर्थियों की मदद

स्टेशन परिसर में लगातार माइकिंग के जरिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे. रेलवे कर्मी यात्रियों से धक्का-मुक्की नहीं करने, कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में चढ़ने और संयम बनाए रखने की अपील कर रहे थे.

साथ ही, जरूरत पड़ने पर रेलकर्मी स्वयं अभ्यर्थियों की मदद करते भी नजर आए. इस सुव्यवस्थित प्रबंधन का असर यह रहा कि भारी भीड़ के बावजूद स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से भी हंगामे की कोई सूचना नहीं मिली.

स्टेशन पर ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय, आरपीएफ के कुंदन कुमार, बक्सर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सीआईटी बक्सर अशोक कुमार, विद्या विलास पाण्डेय एवं अन्य रेलकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन