बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
सांकेतिक तस्वीर
Special Train For Bihar Police Exam : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 24 जून को बक्सर से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. बक्सर के 10 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Special Train For Bihar Police Exam : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दानापुर के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पांडेय ने बताया कि 24 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन दोपहर 1:30 बजे बक्सर स्टेशन से दानापुर के लिए रवाना होगी.
10 केंद्रों पर 4000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उन्होंने बताया कि बक्सर में बिहार आरक्षी चयन परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4000 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक होगी. दोनों पालियों की परीक्षा समाप्ति की समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने इस विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है.
बक्सर स्टेशन पर बनेगा विशेष सहायता केंद्र
रेलवे प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दिन बक्सर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक विशेष सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) कार्यरत रहेगा. स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) के जवान मुस्तैद रहेंगे. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए माइकिंग के जरिए आवश्यक निर्देश भी लगातार प्रसारित किए जाएंगे.
सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए रेलवे की अपील
रेलवे ने सभी परीक्षार्थियों और आम यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें. अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा को देखते हुए यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके.
Also Read : बक्सर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए मोटरसाइकिल स्टैंड का लोकार्पण, न्यायिक सुविधाओं पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










