सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दूसरे की जगह एग्जाम देने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

AI इमेज – प्रभात खबर

Bihar Police Exam 2026 : बक्सर के आदर्श मध्य विद्यालय नई बाजार परीक्षा केंद्र पर सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट
Bihar Police Exam 2026 :
सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरों की जगह परीक्षा देने आया एक ‘मुन्ना भाई’ बक्सर में धर दबोचा गया. फर्जीवाड़े का यह खुलासा आदर्श मध्य विद्यालय नई बाजार केंद्र के केंद्राधीक्षक राज शेखर तिवारी की सजगता से हुआ. आरोपी की पहचान बांका जिले के शिवम कुमार के रूप में हुई है. वह नंदन कुमार के नाम पर परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंचा था.

आधार कार्ड से खुला राज

केंद्र संख्या 1806 आदर्श मध्य विद्यालय नई बाजार के प्रवेश द्वार पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जांच चल रही थी. उसी क्रम में परीक्षार्थी नंदन कुमार के नाम पर शुभम कुमार वहां पहुंचा.

फोटो मैच नहीं होने पर हुआ शक

जांच के दौरान प्रवेश पत्र पर लगी फोटो गेट पर मौजूद परीक्षार्थी से मेल नहीं खा रही थी. शक होने पर प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की गहन जांच की गई, जिसमें नंदन कुमार के नाम का आधार कार्ड (आधार नंबर संशोधित) मिला.

पूछताछ में आरोपी ने कबूला सच

इसके बाद की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम शिवम कुमार, पिता रंजन, ग्राम-शियोर, पो. कंधुगंज, थाना-रजौन, जिला-बांका बताया. उसने स्वीकार किया कि वह नंदन कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही केंद्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस की निगरानी में उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

टाउन थाने में दर्ज हुई FIR

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्राधीक्षक राज शेखर तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी शिवम कुमार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बक्सर के लाल ने BPSC में मारी बाजी, सप्लाई इंस्पेक्टर बनने पर गांव में हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन