बिहार : बक्सर में विदेशी शराब के साथ दो सगी बहनें गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2019 4:26 PM
बक्सर: जीआरपी थाने की पुलिस ने बिहार के बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दो सगी बहनों को 38 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. दोनों गिरफ्तार महिला आरा की रहने वाली पूजा देवी और सोनी देवी बतायी जाती है. जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार […]
बक्सर: जीआरपी थाने की पुलिस ने बिहार के बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दो सगी बहनों को 38 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. दोनों गिरफ्तार महिला आरा की रहने वाली पूजा देवी और सोनी देवी बतायी जाती है. जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. जहां जवानों ने स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की जांच की. इसी बीच पुलिस की नजर दो महिलाओं पर पड़ी. पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली गयी तो पूजा के पास से 20 बोतल विदेशी शराब और सोनी के पास से 18 बोतल शराब बरामद हुआ.
जब दोनों से पूछताछ की गयी तो दोनों ने बताया कि वह यूपी से शराब लेकर पैसेंजर ट्रेन से बक्सर आयी थी. इसके बाद विभूति एक्सप्रेस से कारीसाथ जाकर चेनपुलिंग कर ट्रेन से उतर जाती. उन्होंने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










