बक्सर के नवीन नितेश पाण्डेय को मिला 'मानस कला अवॉर्ड 2026', लोक संस्कृति में योगदान की सराहना

Updated:
विज्ञापन
Award

Buxar News: मध्यप्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय ‘गांव की माटी राष्ट्रीय लोकरंग महोत्सव’ में बक्सर के कलाकार नवीन नितेश पाण्डेय को मानस कला अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में देशभर के कलाकारों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Buxar News:(प्रशांत कुमार राय) बक्सर जिले के डुमरी निवासी और फिल्मी एवं संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके कलाकार नवीन नितेश पाण्डेय को गांव की माटी मानस कला अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया. मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम अगहार स्थित शकुंतला पैलेस हट्टा में उत्थान सामाजिक, साहित्यिक एवं संस्कृति समिति तथा मान्या संगीत एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘गांव की माटी राष्ट्रीय लोकरंग महोत्सव’ का आयोजन किया गया. इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि चुरहट विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.

लोक संस्कृति और संगीत में योगदान की सराहना

नवीन नितेश पाण्डेय ने 22 राज्यों के कलाकारों के बीच अपनी प्रस्तुति और संगीत साधना से विशेष पहचान बनाई है. उन्होंने अपने गीतों और गजलों के माध्यम से भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दिया. मंच से उन्होंने कहा कि संगीत ही हमारी संस्कृति की आत्मा है. उनके लोक गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसमें भोजपुरी और अन्य लोक भाषाओं की झलक देखने को मिली.

लंबे समय से कला साधना में सक्रिय

नवीन नितेश पाण्डेय ने मात्र 12 वर्ष की उम्र से ही गीत, गजल और नाट्य प्रस्तुतियों की शुरुआत कर दी थी. वे वर्ष 2014 से लगातार विभिन्न महोत्सवों में सक्रिय रहे हैं और अब तक 100 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 500 से अधिक युवाओं को हिंदी और भोजपुरी टीवी रियलिटी चैनलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है.

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

नवीन नितेश पाण्डेय को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • 2018: फिल्म थिएटर फेस्टिवल सम्मान
  • 2019: भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन अवार्ड
  • 2020: नेशनल आर्टिस्ट यूनियन अवार्ड एवं ब्रांड एंबेसडर ऑफ बिहार
  • 2021: भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान
  • 2022: भारत हुनर सम्मान
  • 2023: परशुराम रत्न अवार्ड
  • 2024: लोकरंग संगीत सम्मान
  • 2025: वायरल सेलिब्रिटी अवार्ड एवं साहित्य रत्न सम्मान
  • राष्ट्रीय बाणभट्ट सम्मान

लोक संस्कृति संरक्षण पर जोर

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना तथा युवाओं को संगीत के प्रति प्रेरित करना है.

अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

कार्यक्रम में देशभर से आए 22 राज्यों के कलाकारों ने हिंदी, भोजपुरी, बघेली, बंगाली, असमिया, आदिवासी, टप्पा, कोल, दादरा, बिरहा सहित विभिन्न लोक विधाओं की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने लोकगीतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकगीत समाज, संस्कृति और जीवन के हर पहलू को दर्शाते हैं. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक की ब्रांड एंबेसडर मान्या सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का स्वागत किया. वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा पांडेय ने कलाकारों को अंगवस्त्र, गिफ्ट हैम्पर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया.

Also Read: बक्सर में 31 मई को रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ने बढ़ाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन