जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार
Updated at : 22 Oct 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना पुलिस ने शहर के कोइपुरवा में जुए के अड्डे पर रविवार की रात में छापेमारी की. इस दौरान तीन जुआरी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार जुआरी के पास से जुए में प्रयोग की जाने वाली कागज और नकद रुपये की बरामदगी हुई है. वहीं कई जुआरी पुलिस को देखते ही भागने […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना पुलिस ने शहर के कोइपुरवा में जुए के अड्डे पर रविवार की रात में छापेमारी की. इस दौरान तीन जुआरी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार जुआरी के पास से जुए में प्रयोग की जाने वाली कागज और नकद रुपये की बरामदगी हुई है. वहीं कई जुआरी पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहे.
पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर गेसिंग के धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार युवक शहर के कोईपुरवा मोहल्ले के रहने वाले रमजान अंसारी, अभि कुमार और रितु राज मौर्य बताये जाते हैं. बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि कुछ लोग कोईपुरवा में जुआ खेल रहे हैं.
सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने कोईपुरवा को घेर लिया और छापेमारी की, जहां कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए देखा. पुलिस ने जब छापेमारी की तो सभी लोग भागने लगे. पुलिस ने किसी तरह से तीन लोगों को पकड़ लिया. जब पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो तीनों के पास से करीब 15 सौ नकद और कुछ जुए में प्रयोग होने वाली कागजात बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर उनके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




