बैडमिंटन चैंपियनशिप में रोहित और अंकित बने बिहार चैंपियन
Updated at : 13 Sep 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : बुधवार को पटना के फिजिकल कॉलेज इंडोर हॉल में आयोजित बिहार बैडमिंटन मेंस चैंपियनशिप जीतने वाले कोरानसराय के रहने वाले दो जुड़वा भाइयों के बिहार चैंपियन बनने पर परिजनों सहित गांव वालों के बीच हर्ष व्याप्त है. बेटों के विजय हासिल करने पर पिता डॉ संजय कुमार सिंह भी गर्व महसूस कर रहे […]
विज्ञापन
डुमरांव : बुधवार को पटना के फिजिकल कॉलेज इंडोर हॉल में आयोजित बिहार बैडमिंटन मेंस चैंपियनशिप जीतने वाले कोरानसराय के रहने वाले दो जुड़वा भाइयों के बिहार चैंपियन बनने पर परिजनों सहित गांव वालों के बीच हर्ष व्याप्त है. बेटों के विजय हासिल करने पर पिता डॉ संजय कुमार सिंह भी गर्व महसूस कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राज सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरुष युगल फाइनल में पटना के मोहम्मद तबरेज और आकाशदीप की जोड़ी के सामने अंकित व रोहित बक्सर की जोड़ी ने इस फाइनल मुकाबला को सीधे दो सेट में 21-15 और 21-16 से जीत लिया.
जैसे ही दोनों पुत्रों की जीत की खबर मिली. घर सहित गांव वालों में खुशी की लहर फैल गयी. . बता दें कि दो जुड़वा भाइ रोहित कुमार व अंकित कुमार ने पिछले तीन माह पहले सूबे के सीतामढ़ी जिले में 26 जून से 30 तक आयोजित बैडमिंटन कप के फाइनल मैच में शील्ड पर अपना कब्जा जमाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया था.
जबकि दोनों जुड़वा भाइयों ने बैडमिंटन टूर्नामेंट एसोसिएशन प्रतियोगिता 2016 के दौरान भी कप पर कब्जा जमाया था. लगातार अपने मेहनत के बदौलत ये कामयाबी के शिखर पर पहुंच रहे हैं. बिहार बैडमिंटन का खिताब जीते पर दोनों भाइयों को बधाई देने वालों में दयाशंकर तिवारी, भोला तिवारी, डॉ धर्मवीर उपाध्याय, संतोष दुबे, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, प्रकाश कुमार, सरोज यादव, सुरेंद्र यादव शामिल हैं.
विशेष आरती
स्थान-पंचमुखी हनुमान
समय-संध्या 7 बजे
ओपीडी
आठ बजे सुबह से दोपहर दो बजे तक
ओपीडी डॉ बी नाथ
सर्जरी विभाग डॉ डीएन पांडेय
दंत विभाग- डॉ आरके सिंह
आयुष विभाग डॉ पीसी प्रसाद
हड्डी विभाग डॉ योगेंद्र कुमार
इमरजेंसी विभाग
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक
डॉ आरबी श्रीवास्तव
दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक
डॉ अनिल कुमार सिंह
रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




