भाइयों ने बहन को गंगा नदी में फेंका, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 5:57 AM
बक्सर : यूपी के रहने वाले दो भाइयों ने अपनी ही बहन को गंगा में फेंक दिया. मामला प्रकाश में आते ही यूपी पुलिस ने बक्सर में छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गये भाई सहोदर हैं या रिश्ते में इसका पता लगाया जा […]
बक्सर : यूपी के रहने वाले दो भाइयों ने अपनी ही बहन को गंगा में फेंक दिया. मामला प्रकाश में आते ही यूपी पुलिस ने बक्सर में छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गये भाई सहोदर हैं या रिश्ते में इसका पता लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि बलिया जिले के भावरकोल थाना क्षेत्र के पठखनपुर गांव के रहने वाले सोनू कुमार और धनु कुमार ने अपनी बहन अमृता कुमारी को गंगा पुल के पास लेकर आये और पुल से अपनी बहन को फेंक दिया. इसी बीच यूपी पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










