बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर नोखा में पुलिस का फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग् मार्च करती नोखा पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था.

विज्ञापन

Sasaram News : (रंजन कुमार की रिपोर्ट)  रोहतास के नोखा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. इसी क्रम में नोखा थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था.

शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरा फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च नोखा थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, मस्जिद चौक, गोला रोड, बस स्टैंड सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही

थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे

फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिया.

Also Read : 29 को नोखा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन