सक्रिय किसानों को किया पुरस्कृत, डुमरांव में पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का आयोजन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 12:12 PM
बैठक में शामिल होते किसान व अधिकारी.
Buxar News : गोष्ठी में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाने पर जोर दिया.
Buxar News : (विनीत कुमार मिश्रा) डुमरांव के पुराना भोजपुर, बक्सर में पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इंडियन पोटाश लिमिटेड, पटना द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों, उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि से जुड़े लोगों ने भाग लिया.
इस अवसर पर आईपीएल के डिप्टी मैनेजर रूपम भूनिया ने किसानों को भारत सरकार की पीएम प्रणाम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाने पर जोर दिया.
जैविक खाद से फसलों को लाभ के बारे में जानकारी दी
वहीं आईपीएल के असिस्टेंट मैनेजर अतुल कुमार शाही ने कंपनी के विभिन्न उत्पादों जैसे आईपीएल एसएसपी, पॉलीहैलाइट, पीडीएम, जैविक खाद एफओएम, दानेदार पोटाश सहित अन्य उत्पादों के उपयोग, लाभ एवं फसल उत्पादन में उनकी भूमिका के बारे में किसानों को जानकारी दी.
कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव के प्राध्यापक सह वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन तथा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन उर्वरक व्यवसायी संजय कुमार ने किया.
मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन के प्रति जागरूक किया
गोष्ठी के दौरान किसानों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया. सक्रिय भागीदारी करने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम के बाद किसानों में मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली.
Also Read : इटाढ़ी लूटकांड का पर्दाफाश : पिस्टल के साथ चार शातिर गिरफ्तार, कैमरा, बाइक व मोबाइल बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










