बारिश के कारण पारा लुढ़का, किसानों की बढ़ी चिंता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : जिले में बुधवार की दोपहर अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के शुरू होते ही तापमान न्यूनतम स्थिति में पहुंच गया है. पहले इलाके में तेज गर्मी और लू जारी था. वहीं अब मौसम सुहाना हो गया है. यह स्थिति उत्तर भारत में आये पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न हुआ है. बारिश की […]
विज्ञापन
बक्सर : जिले में बुधवार की दोपहर अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के शुरू होते ही तापमान न्यूनतम स्थिति में पहुंच गया है. पहले इलाके में तेज गर्मी और लू जारी था. वहीं अब मौसम सुहाना हो गया है. यह स्थिति उत्तर भारत में आये पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न हुआ है.
बारिश की वजह से किसानों के चेहरे लाल हो गये हैं. फसलों को लेकर उनकी परेशानी बढ़ गयी है. ज्ञात हो कि धान की फसल भी पानी के अभाव में प्रभावित हुई थी. वहीं आज बारिश की वजह से गेहूं की फसल भी प्रभावित होने लगी है, जिसको लेकर किसान चिंतित हो गये हैं.
मौसम विभाग के अनुसार अब भी जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं जिले में हवा की गति भी काफी तेज है. जिले में आगे भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति बने रहने की संभावना है.
दोपहर में अचानक झमाझम बारिश होने से कुछ देर के लिए सड़कों पर चलने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं कुछ लोगों द्वारा गर्मी की तपिश कम करने को लेकर लगाये छतरी के नीचे वे बारिश से बचते नजर आये.
मौसम की बेरुखी से किसान परेशान : मौसम की बेरुखी से गेहूं की मड़ाई बाधित हो गयी है. बुधवार को आयी आंधी से किसानों के खलिहानों में रखे भूसा उड़ गये. किसानों की चिंता बढ़ गयी है. फसलों के साथ ही आम के टिकोले भी तेज हवा के झोंके झड़ गये. किसानों का कहना है कि मौसम में हुए बदलाव से गेहूं की कटाई का कार्य बाधित हो गया है.
गर्मी व ऊमस से मिली राहत : बुधवार की हुई झमाझम बारिश से लोगों को धूप की तपिश व गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत मिल गयी. पूरे दिन बादल छाये रहने और तेज हवा चलने के कारण पारा पांच-छह डिग्री लुढ़क गया. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह का मौसम अभी दो दिनों तक बने रहने की संभावना है. गुरुवार को भी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




