ePaper

मोतिहारी में निगरानी का छापा, धनकुबेर BDO के 5 ठिकाने को खंगाला

Updated at : 07 Mar 2026 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Vigilance team Motihari 5 location BDO krishna ram

मोतिहारी में निगरानी की टीम

Raid In Bihar: मोतिहारी में निगरानी की टीम ने धनकुबेर बीडीओ के 5 ठिकानों पर छापा मारा. कृष्णा राम सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में बीडीओ के पद पर पदस्थापित हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की गई है.

विज्ञापन

Raid In Bihar: बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को निगरानी की टीम ने एक बीडीओ के ठिकाने पर छापा मारा. मोतिहारी के शंकर सरैया गांव निवासी कृष्णा राम सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में बीडीओ के पोस्ट पर पदस्थापित हैं. कृष्णा राम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

बीडीओ के 5 ठिकानों पर छापेमारी

निगरानी विभाग में मामला दर्ज किया गया था. जानकारी के मुताबिक, बीडीओ कृष्णा राम पर 21 मामले दर्ज हैं. निगरानी की टीम ने शनिवार को कृष्णा राम के 5 ठिकानों को निशाना बनाया. उनके गांव शंकर सरैया और मोतिहारी में जिस घर में वह रह रहे थे, उस घर पर भी छापेमारी की जा रही है.

पुलिस उपाधीक्षक ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कृष्णा राम के विरुद्ध मोतिहारी सहित पांच जगहों पर छपेमारी चल रही है और अभी भी कार्रवाई जारी है. साथ ही पटना में भी छपेमारी चल रही है. कार्रवाई समाप्त होने के बाद जो भी डॉक्यूमेंट बरामद होंगे, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में पुलिस की गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, तीन हुए घायल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन