ePaper

ऑटो के तहखाने से 21 कार्टन शराब बरामद

Updated at : 15 Apr 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो के तहखाने से 21 कार्टन शराब बरामद

बक्सर : नगर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की अहले सुबह एक ऑटो के तहखाने से 21 कार्टन विदेशी शराब बरामदगी की है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. दोनों गिरफ्तार तस्कर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहने वाला […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की अहले सुबह एक ऑटो के तहखाने से 21 कार्टन विदेशी शराब बरामदगी की है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

दोनों गिरफ्तार तस्कर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहने वाला विनोद साह और यूपी के बलिया जिले का रहने वाला कृष्णा यादव बताया जाता है.
बताया जाता है कि गंगा चेक पोस्ट थाना की पुलिस रविवार की सुबह यूपी से आने वाली सभी वाहनों की जांच कर रही थी. इसी बीच यूपी की तरफ से एक ऑटो पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस को ऑटो के छज्जे पर पुलिस को शक हुआ.
पुलिस ने ऑटो को रोका औैर उसके छज्जे की तलाशी ली तो छज्जे से 21 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी हुई. वहीं पुलिस ने ऑटोचालक कृष्णा यादव और एक तस्कर विनोद साह को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
गंगा चेक पोस्ट प्रभारी कपिल देव पासवान ने बताया कि ऑटो के छज्जे पर शक होने पर जांच किया गया तो 21 कार्टन शराब यानि 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच की जा रही है.पुलिस मामले के उद्भेदन करने के लिए गिरफ्तार लोगों से शराब के धंधेबाजों का पता लगा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन