युवक से मारपीट कर छीने तीन हजार और मोबाइल
Updated at : 12 Mar 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर के नगर भवन पार्क में बैठे एक युवक से अपराधियों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये और एक मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. बताया […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर के नगर भवन पार्क में बैठे एक युवक से अपराधियों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये और एक मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है.
साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जाता है कि रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के वैनाभाल गांव के रहने वाले विकास कुमार सोमवार की दोपहर नगर भवन पार्क में अकेले बैठे थे.
इसी बीच तीन अज्ञात युवक पार्क में आये और उससे पहले मारपीट करने लगे. मारपीट करने के बाद अपराधियों ने तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.
वहीं घटना के बाद पीड़ित विकास कुमार ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.
वहीं पीड़ित विकास कुमार के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है. बहुत जल्द मामला का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




