दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति गिरफ्तार

एक लाख रुपये दहेज के लिए करता था प्रताड़ित बक्सर :दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता की तरफ से नगर थाना में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार […]

विज्ञापन

एक लाख रुपये दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

बक्सर :दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता की तरफ से नगर थाना में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक आंबेडकर चौक का रहने वाला पुर्नवासी प्रसाद बताया जाता है. विवाहिता की तरफ से पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया कि गुड़िया देवी की शादी वर्ष 2014 के दिसंबर माह में पुर्नवासी प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी.
शादी के दो माह बाद से ही गुड़िया देवी को उसका पति पुर्नवासी प्रसाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. साथ ही अपने पत्नी गुड़िया देवी से उसके पिता से एक लाख रुपये मांगने के लिए दबाव बनाने लगा. जब दहेज नहीं मिला तो वह अपनी पत्नी गुड़िया देवी पर केरोसिन छिड़क कर उसकी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों की मदद से गुड़िया देवी को बचा लिया गया.
गुड़िया देवी ने इसकी सूचना अपने पिता भरत साह को दी. सूचना मिलते ही गुड़िया देवी के पिता भरत साह पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया. इसी बीच 11 फरवरी को फिर गुड़िया देवी का पति पुर्नवासी प्रसाद ने उसके साथ दहेज के लिए गुड़िया देवी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद किसी तरह से गुड़िया देवी ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके पति पुर्नवासी प्रसाद को गुड़िया देवी को पीटता हाथ देख लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
वहीं गुड़िया देवी के बयान पर पुर्नवासी प्रसाद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया. नगर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. कई बार दहेज के लिए अपनी पत्नी की पिटाई कर चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन