घर के बाहर पानी भर रही थी युवती से करने लगा छेड़खानी, विरोध किया तो...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2018 5:48 PM

विज्ञापन

बक्सर:बिहार के बक्सर में राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक युवक ने एक युवती से छेड़खानी का प्रयास किया. जब युवती ने उसका विरोध किया तो युवक ने युवती को चाकू से गोद दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक भागने में सफल रहा. वहीं परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

बक्सर:बिहार के बक्सर में राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक युवक ने एक युवती से छेड़खानी का प्रयास किया. जब युवती ने उसका विरोध किया तो युवक ने युवती को चाकू से गोद दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक भागने में सफल रहा. वहीं परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी युवती राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जाती है.

बताया जाता है कि युवती शनिवार की शाम घर के बाहर पानी भर रही थी. इसी बीच उसी गांव का रहने वाला राजेश कुमार आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जब युवती ने उसका विरोध किया तो राजेश ने युवती को चाकू से गोद दिया. साथ ही उसकी गर्दन दबाने की कोशिश की. वहीं युवती चिल्लाने लगी. युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन आ पहुंचे. जहां देखा कि राजेश उनकी बेटी का गर्दन दबा रहा है. परिजनों को देखते ही राजेश भाग गया. इसके बाद परिजनों ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज चल रहा है.

वहीं परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर थाना की पुलिस को दे दिया. जख्मी युवती ने बताया कि राजेश हरदम शराब के नशे में छेड़खानी करता है. कई बार उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन आज तक परिजनों ने कुछ नहीं किया. दो दिन पहले भी राजेश कुमार छेड़खानी का प्रयास किया था. लेकिन, लोगों को देखते ही वह भाग गया. उन्होंने बताया कि जब भी राजेश उसे अकेला देखता था उसके साथ छेड़खानी करनी की कोशिश करता था.

राजपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में चाकू मारी गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है.बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन