डायन का आरोप लगा महिला की पिटाई, चार नामजद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 6:31 PM
बक्सर :बिहारमेंबक्सर के डुमरांव स्थानीय शहर के ब्रह्म बाबा की गली स्थित मुहल्ले में डायन का आरोप लगाकर एक महिला की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पिटाई के दौरान जख्मी महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना शनिवार की रात की बतायी जाती है. पीड़िता के बयान पर डुमरांव […]
बक्सर :बिहारमेंबक्सर के डुमरांव स्थानीय शहर के ब्रह्म बाबा की गली स्थित मुहल्ले में डायन का आरोप लगाकर एक महिला की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पिटाई के दौरान जख्मी महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना शनिवार की रात की बतायी जाती है. पीड़िता के बयान पर डुमरांव पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि ब्रह्म बाबा की गली निवासी ललन रजक की पत्नी इंद्रावती देवी शनिवार की रात अपने दरवाजे पर बैठी थी. इसी दौरान मुहल्ले के सुधीर वर्मा, मनोज वर्मा, रिंकू वर्मा और वीरेंद्र वर्मा लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके और पीड़िता के साथ गाली-गलौज करने लगे. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने डायन का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. हो-हल्ला सुन जब पति व बेटी सुप्रिया बचाने दौड़ी तो आरोपितों ने उसकी भी पिटाई कर दी व फरार हो गये. थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










