ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख रुपये की लूट

Updated at : 31 Aug 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख रुपये की लूट

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 84 पथ स्थित ठाकुरजी धर्मकांटा के समीप अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दो लाख रुपये लूट लिये.बाइक सवार अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक बताया जाता है. इस मामले में ब्रह्मपुर के बड़की नैनीजोर निवासी […]

विज्ञापन

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 84 पथ स्थित ठाकुरजी धर्मकांटा के समीप अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दो लाख रुपये लूट लिये.बाइक सवार अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक बताया जाता है. इस मामले में ब्रह्मपुर के बड़की नैनीजोर निवासी स्वर्गीय रामाशंकर तिवारी के पुत्र संजय कुमार तिवारी ने नया भोजपुर ओपी थाने में आवेदन दिया है. घटना को लेकर बताया जाता है कि संचालक 29 अगस्त को स्टेट बैंक ब्रह्मपुर शाखा से दो लाख रुपयों की निकासी कर बाइक से बक्सर जा रहा था. इसी दौरान नया भोजपुर के धर्मकांटा के समीप पेशाब करने के लिए उतरा तब तक पीछे से बाइक पर आ रहे दो अपराधियों ने कंधे से बैग झपट फरार हो गये.

पीड़ित ने इस घटना के बाद हो-हल्ला करते हुए बाइक से पीछा भी किया. लेकिन शातिर भागने में सफल रहे. इस घटना से संचालक भयभीत हो गया और रात्रि पहर ही बक्सर पहुंचा और इसकी सूचना अपने भाई व पत्नी को दी. इस मामले में पीड़ित ने 30 अगस्त को ओपी थाने में आवेदन दिया है. इस मामले को लेकर एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन